फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी युवती को हुसैनगंज पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। युवक की चचेरी भाभी ने उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर कराई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि कैसरबाग के फूलबाग निवासी तृप्ति भारती मॉल में काम करती है। हुसैनगंज के सुग्गा देवी मार्ग खटिकाना निवासी अशीकांश सोनकर (23) का उससे काफी समय से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिन पहले तृप्ति ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। मंगलवार शाम तृप्ति ने दोबारा ऐसा किया। इससे क्षुब्ध होकर अशीकांश हुसैनगंज चौराहे पहुंचा और तृप्ति को कॉल कर टॉयलेट क्लीनर पी लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें