कस्बे के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्टाफ की लापरवाही से आठवीं की छात्रा करीब साढ़े पांच घंटे तक स्कूल में बंद रही। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तुड़वाकर उसे निकलवाया।
मामले में एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय है। यहां का स्टाफ बुधवार दोपहर तीन बजे स्कूल में ताला बंद कर चला गया।
इस दौरान अहमदपुर खेडा के प्यारेलाल की बेटी 15 वर्षीय खुशबू यादव अपनी कक्षा में सो गई। वह कई घंटों तक स्कूल में बंद रही, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। इस बीच छात्रा के परिवारीजन उसे खोजते रहे।