फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेडिकल छात्रा ने हॉस्टल की छत से लगाई छलांग, कूल्हे की दोनों हड्डियां टूटीं; एक सप्ताह पहले घर से लौटी है

Tue, 14 Jan 2025 11:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल की छत से छलांग लगा दी। उसे आनन फानन ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Girl Student - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मेडिकल की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल की छत से छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। छात्रा को आनन फानन ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। मामला केजीएमयू के क्वीन मैरी हॉस्पिटल के बगल में स्थित गर्ल्स हॉस्टल का है। 

विज्ञापन


बताया गया कि वह मेडिसिन विभाग की छात्रा थी। वह कानपुर की रहने वाली है। एक सप्ताह पहले ही घर आई है। सुबह नीचे गिरी मिली। चपरासी ने देखा तो उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया। 

घरवालों को दी गई जानकारी 

बताया गया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसके कूल्हे की दोनों हड्डियां टूट गई हैं। छात्रा के घरवालों को जानकारी दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें