फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्यूशन से लौट रही बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Jan 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ट्यूशन से लौट रही बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज इलाके में ट्यूशन से लौट रही सात साल की बच्ची से समीर सैनी ने छेड़छाड़ की। बच्ची की मां ने हुसैनगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता की सात साल की बेटी घर के पास ट्यूशन पढ़ती है। 23 जनवरी की शाम सात बजे बच्ची ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। रास्ते में समीर ने बच्ची को पकड़ लिया और छेड़छाड़ करते हुए अपने घर घसीटकर ले जाने लगा। बच्ची का शोर सुनकर उसकी दादी मदद के लिए पहुंच गईं। उनको देख आरोपी समीर गाली देते हुए भाग गया था।
हाईस्कूल की छात्रा से छेड़छाड़
मोहनलालगंज। एक गांव में खेत से लौटते वक्त हाईस्कूल छात्रा से किशोर ने छेड़छाड़ की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी किशोर इंटर का छात्र है। शनिवार को छात्रा खेत से लौट रही थी। रास्ते में किशोर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। घर पहुंचकर छात्रा ने आपबीती बताई। छात्रा का भाई शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचा तो उसने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें