फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फाइनेंस कर्मियों ने दो दोस्तों को रॉड से पीटा

Sun, 26 Jan 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मियों ने दो दोस्तों को रॉड से पीटा
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में शुक्रवार को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने तेलीबाग के गांधीनगर निवासी शमशाद अली व साथी इरशाद अली की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। आरोपियों ने दोनों से 42 हजार रुपये व चेन लूट ली। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के मालिक समेत 32 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शमशाद के मुताबिक शुक्रवार दोपहर वह बाइक लेकर इरशाद के साथ काम पर जा रहे थे। बुद्धेश्वर चौराहे के पास एचएस एसोसिएट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी शोएब व 30 अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। बाइक की किस्त न जमा होनी की बात कही। शमशाद ने बताया कि सभी किस्तें जमा हो गई हैं। पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर पीड़ित जब पुलिस को सूचना देने लगे तो सभी ने दोनों पर राॅड, धारदार हथियार और बांके से हमला कर दिया। 42 हजार रुपये व चेन लूट ली। शमशाद का कंधा टूट गया। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक जांच में लूट की बात गलत निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें