फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से 9 दिन पहले प्रेमी संग चली गई लड़की?

Tue, 03 Mar 2015 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माल थाना क्षेत्र में बोलेरो सवार पांच लोगों ने सोमवार सुबह परिवार के साथ शॉपिंग करने निकली युवती का अपहरण कर लिया। डेढ़ लाख रुपयों से भरा पर्स भी साथ ले गए।
विज्ञापन


नौ दिन बाद युवती की शादी है। रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन में जुटी पुलिस ने प्रेमप्रसंग का संदेह जताया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसमें बताया कि सुबह 11 बजे दोनों बेटों के साथ बाइक से बेटी को लेकर शॉपिंग करने लखनऊ जा रही थी। नौ दिन बाद बड़ी बेटी की शादी है।
Trending Videos
विज्ञापन

बेटी के साथ डेढ़ लाख भी ले भागे

आरोप है कि गांव दहिया ताली में बोलेरो सवार शरीफ ने अपने साथी अलीजान, कमरू, जमालू व नूर मोहम्मद की मदद से घेरा और बड़ी बेटी को बोलेरो में घसीटकर भाग निकले।

शोर मचाने तक आरोपी फरार हो चुके थे। बेटी के पास मौजूद पर्स में डेढ़ लाख रुपये भी आरोपी ले गए। उधर, एसओ माल का कहना है कि महिला ने शाम पांच बजे थाने में तहरीर दी।

रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन के दौरान अपहृत युवती के प्रेमप्रसंग की जानकारी हुई है। हकीकत जानने व युवती का पता लगाने के लिए कई मोबाइल नंबरों का कॉल डिटेल मंगाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें