फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती को अगवा कर चलती कार में रातभर छेड़छाड़

Tue, 19 Nov 2024 06:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कानपुर से आई युवती को कार से अगवा कर रातभर छेड़छाड़ और पिटाई करने की घटना सामने आई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके मौसेरे भाई ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसे अगवा किया था। पांच घंटे बाद उसे सहेली के घर के बाहर फेंककर चले गए। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गोमतीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बिल्हौर की रहने वाली 24 वर्षीय युवती कानपुर में एक निजी कंपनी में काम करती है। रविवार को वह गोमतीनगर में बचपन की सहेली से मिलने आई थीं। रात करीब 12 बजे मौसेरे भाई ने काॅल कर सहेली के घर से बाहर आने को कहा। कार में मौसेरा भाई व उसके दोस्त आरिफ व अरविंद थे। आरोपी मौसेरे भाई ने उनसे छेड़छाड़ की। विरोध पर कार में जबरन बैठा लिया।

पीड़िता का आरोप है कि मौसेरे भाई ने रातभर उनके साथ छेड़छाड़ की। कार से निकलने की कोशिश करने पर तीनों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। तड़के चार बजे सहेली के घर के बाहर फेंककर भाग निकले। युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक अपहरण की बात गलत है। आरिफ को जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें