फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद लड़की को दरिंदों ने पिलाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Wed, 21 Dec 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भादर (अमेठी)
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
खेत से पानी लगाकर लौट रही युवती के साथ शनिवार रात गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद हालत बिगड़ने पर दरिंदों ने उसे जहर पिला दिया। किसी तरह घर पहुंची युवती को सीएचसी, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने युवती का बयान लिया है। घटना के बाद पीड़िता की ताई थाने में सूचना देने गई लेकिन पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया था। पुलिस ने एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती शनिवार शाम अपनी मां के साथ गेहूं की सिंचाई करने खेत गई थी। वह गांव के ही दुर्गा प्रसाद पांडेय के नलकूप से सिंचाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से इलाके में तनाव

डेमो प‌िक
इसी बीच उसकी मां ने उसे घर भेज दिया। घर लौटते वक्त रास्ते में सुनसान स्थान पर घात लगाकर बैठे दुर्गा प्रसाद पांडेय के पुत्र सूरज ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसे दबोच लिया। तीनों उसे घसीटकर किनारे ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। 

दुष्कर्म के बाद युवती की हालत बिगड़ गई तो आरोपी उसे जहर पिलाकर भाग निकले। गंभीर हालत में पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। परिवारीजनों ने उसकी मां को खेत से बुलवाया। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से पहले पीड़िता को सीएचसी भादर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

जिला अस्पताल में देर रात नायब तहसीलदार नगर बृजेश उपाध्याय ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। रविवार सुबह करीब छह बजे जिला अस्पताल में युवती की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल की जांच की। 

घटना को लेकर गांव में भारी तनाव है। पुलिस ने सूरज पांडेय पुत्र दुर्गा प्रसाद पांडेय और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें