फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने मंदिर नहीं जाने दिया तो उठाया खतरनाक कदम

Sun, 29 Mar 2015 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने मां के साथ मंदिर चलने की जिद की, लेकिन परिवार वालों ने उसे मना कर दिया।
विज्ञापन


इस मामूली बात पर युवती ने खुदकुशी जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।

मुरौव्वनपुरवा कोटवा गांव निवासी राजकिशोर की पत्नी मीना देवी शनिवार को राम नवमी पर्व पर नेपालगंज स्थित बागेश्वरी मंदिर जा रही थी।

बेटी हेमा देवी (18) ने मां के साथ मंदिर जाने की जिद की। लेकिन राजकिशोर व मीना देवी ने समझा बुझाकर उसे घर पर रहने के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन

सूना घर पाकर खा लिया जहर

इसके बाद राजकिशोर खेत चला गया और मीना नेपालगंज रवाना हो गई। इसी बीच हेमा देवी ने जहर खा  लिया।

थोड़ी देर में उसे उल्टी, पेट में दर्द व बेचैनी शुरु हो गई। पड़ोसियों ने हेमा की हालत बिगड़ने की सूचना राजकिशोर को पहुंचाई।

वह दौड़ भागकर घर पहुंचा। उसने तत्काल वाहन का इंतजाम कर हेमा को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां देर रात इलाज के दौरान हेमा ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें