लखनऊ में घर पर कहासुनी के बाद किशोरी ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। जानकारी के मुतबिक अलीगंज के रहने वाले आशुतोष तिवारी एएसपी पश्चिमी के ऑफिस में अर्दली में है।
उनकी बेटी नेहा तिवारी केंद्रीय विद्यालय में 9वीं की छात्रा थी। सुबह घर में नोकझोंक होने के बाद नेहा ने पिता की लाइसेसी रिवॉल्वर से अपनी दाहिनी कनपटी में गोली मार ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। नेहा के दो भाई शुभम, शिवम और बहन आकांक्षा है।