फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रिमांड पर भेजे गए नाभा जेल पर हमले के आरोपी

Sat, 10 Dec 2016 03:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में नाभा जेल पर हमले के आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाभा जेल हमले में पकड़े छह आरोपियों का पुलिस ने रिमांड खत्म होने पर दोबारा कोर्ट में पेश किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 13 दिसंबर तक दोबारा पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


इसमें गैंगस्टर पलविंदर सिंह पिंदा, गुरप्रीत सेखों, उसके फिरोजपुर जीरा स्थित भट्ठे पर एकाउंटेंट का काम करने वाला बिकर सिंह, हमले में मिलीभगत के आरोपी जेल का सहायक सुपरिंटेंडेंड भीम सिंह, एक हेड वार्डन जगमीत सिंह और जेल के नजदीक स्थित शगुन स्वीट्स का मालिक तेजिंदर शर्मा हैपी पुत्र तरसेम लाल शर्मा शामिल रहे। 

इन आरोपियों को नाभा सिविल जज जूनियर डिविजन किरण ज्योति की अदालत में शुक्रवार को पुलिस द्वारा उनका पिछला पुलिस रिमांड समाप्त होने के कारण पेश किया। सभी छह आरोपियों को अदालत द्वारा 13 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इनके साथ पलविंदर सिंह उर्फ  पिंदा को सिविल अस्पताल नाभा से भगाने वाले आरोपी राजविंदर सिंह उर्फ लाटू को 15 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने कोर्ट के सामने कहा कि अभी आरोपियों से नाभा जेल के हमले संबंधी और कई अहम जानकारी जुटानी हैं। इसलिए उन्हें आरोपियों का और रिमांड चाहिए।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें