लखनऊ में गोमतीनगर स्थित अवध अपार्टमेंट से छलांग लगाकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक सीतापुर की सौम्या पांडेय (20) लखनऊ के विपुलखंड में अपनी मां और दो बहनों के साथ रहती थीं।
गुरुवार सुबह अपनी बहन रश्मि द्विवेदी से मिलने सहारा शहर के नजदीक स्थित अवध अपार्टमेंट गई थी। रश्मि कैनरा बैंक में ऑफिसर हैं। वह अवध अपार्टमेंट में अपने पति प्रवण पांडेय, नंद और उसके बेटे के साथ रहती है।
रश्मि सुबह 09:00 बजे बैंक जा चुकी थी और उसकी नंद पढ़ाने के लिए स्कूल और बेटा पढ़ने गए थे। सौम्या जब वहां पहुंची तो उस वक्त घर पर कोई नहीं था।
पड़ोसियों के मुताबिक सौम्या को घर पर कोई नहीं मिला फिर वह सामने मैनेजर्स कॉलोनी के 8वें फ्लोर पर चढ़ गई और वहां से छलांग लगा दी।
सौम्या की मौके पर ही मौत हो गई। प्रवण के भांजे ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। उसका केजीएमसी में इलाज चल रहा था।