फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे से तंग छात्रा ने बंद किया सोशल मीडिया अकाउंट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में रहने वाली छात्रा एक शोहदे से पिछले तीन महीने से परेशान है। शोहदा उसे अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। तंग होकर उसने अपने सोशल मीडिया से जुडे़ सारे अकाउंट बंद कर दिए। फिर भी परेशानी दूर नहीं हुई तो मोबाइल नंबर ही बंद कर दिया। छात्रा व उसका परिवार दहशत में हैं। शिकायत पर साइबर क्राइम सेल ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज इलाके में रहने वाली छात्रा की सोशल मीडिया पर एक युवक अंजान नंबर से मैसेज भेजने लगा। इसके बाद उसने छात्रा की फोटो हासिल कर ली जिसे फोटो एडिटर से एडिट किया। छात्रा की तस्वीर को अश्लील फोटो से जोड़कर उसे भेजना शुरू कर दिया। एडिट फोटो के जरिए उसने अश्लील वीडियो भी बना ली जिसे छात्रा को भेजने लगा। परेशान होकर उसने शोहदे को ब्लॉक कर दिया। आरोप है कि ब्लॉक होने के बाद आरोपी ने कई नामों (संजय मिश्रा, सलमान जैसे) से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईडी बनाई।
यही नहीं छात्रा व उसके दोस्तों के नाम से भी आईडी बनाकर तंग करने लगा। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर अकाउंट खोलकर अश्लील वीडियो व फोटो के साथ संदेश भेजने लगा। शोहदे ने छात्रा को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंंग कर अश्लील हरकतें कीं। यह काल दूसरे के नाम से बनाए गए आईडी से करता था। छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसके परिवारीजनों के मोबाइल नंबर व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को टैग का अश्लील मेसेज, फोटो, वीडियो शेयर करने लगा।
विज्ञापन

एप के जरिए विदेशी नंबरों से करने लगा कॉल
आरोपी युवक एक हैकर है। उसने एप के जरिए विदेशी नंबरों से कॉल व मेसेज किए। इसकी पुष्टि साइबर क्राइम सेल की पड़ताल में हुई। पता चला कि शोहदा एप के जरिये विदेशी नंबरों से कॉल करता है। छात्रा के पास जिन नंबरों से वह कॉल कर रहा है, वह प्लस वन से शुरू हैं। नंबर अमेरिका का शो करता है। साइबर क्राइम सेल के विशेषज्ञों के मुताबिक, यह शोहदा छात्रा के आसपास का हो सकता है या कोई परिचित ही उसे एप के जरिए विदेशी नंबरों का प्रयोग कर परेशान कर रहा है। साइबर क्राइम सेल शोहदे द्वारा बनाई गई विभिन्न आइडी के आइपी नंबर से मामले की पड़ताल करने के साथ ही उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें