फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा तो सिर्फ फिल्मों में होता है, जैसा शहर की इस बेटी ने लुटेरों के साथ किया

Sat, 18 Nov 2017 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बदमाशों से ‌भिड़ने वाली नीलम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलीगंज में बुधवार की शाम बाइक सवार लुटेरों ने सहेली के साथ स्कूटी से घर जा रही कोचिंग संचालिका का पीछा किया। बाइक की पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटी। बहादुर युवती ने एक हाथ से स्कूटी संभाली और दूसरे हाथ से लुटेरे को पकड़ कर जोरदार झटका मारा। दोनों लुटेरे बाइक समेत सड़क पर गिरे।
विज्ञापन


कोचिंग संचालिका ने राहगीरों की मदद से एक को धरदबोचा, जबकि दूसरा बाइक लेकर फरार हो गया। एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि अलीगंज निवासी कोचिंग संचालिका नीलम गुप्ता बुधवार शाम जानकीपुरम निवासी सहेली मोनिका के साथ स्कूटी से टेढ़ी पुलिया जा रही थीं। रास्ते में सेक्टर-जे स्थित में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा किया।

बाइक की पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने राजकीय उद्यान के पास नीलम की सोने की चेन लूटने के इरादे से गले पर झपट्टा मारा। अचानक हमले पर नीलम ने बाएं हाथ से स्कूटी संभाली और दाहिनी हाथ से लुटेरे को पकड़कर झटका मारा। बाइक अनियंत्रित होते ही दोनों बदमाश सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन


स्कूटी रोककर फुर्ती से उतरी नीलम ने चेन लूटने वाले बदमाश को राहगीरों की मदद से पकड़ा। इस बीच दूसरा बदमाश बाइक लेकर भाग निकला। हत्थे चढ़े बदमाश को पुलिस के हवाले करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

इससे पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

प्रतीकात्मक फोटो
बदमाश की पहचान चौक निवासी राजा के रूप में हुई। वह इससे पहले भी चेन-पर्स लूट में जेल भेजा जा चुका है। गोमतीनगर पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की थी। एसओ का कहना है कि हत्थे चढ़े बदमाश से पूछताछ के बाद उसके साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पकड़े गए आरोपी ने कुछ वारदात में हाथ होने की बात कुबूली है। साथी के पकड़े जाने के बाद कई और मामले खुल सकते हैं। दोनों बदमाशों के साथ मिलकर  इलाके में चेन पर्स लूट की वारदात को अंजाम देने की आशंका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें