फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहस्थी बचाने में जुटे रहे परिजन, आग में जिंदा जल गई बच्ची

Fri, 15 Apr 2016 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
आग की लपटों का कहर जिले में बदस्तूर जारी है। गुरुवार को भी अलग-अलग स्थानों पर अग्निकांड में एक बालिका आग की लपटों में जिंदा जल गई। जबकि घर के बरामदे में बंधे मवेशियों को लपटों से बचाने के प्रयास में एक युवक झुलस गया। 
विज्ञापन


आग की चपेट में आने से 26 मकान व 60 बीघा फसल जलकर राख हो गई। दो मवेशी भी जिंदा जल गए जबकि तीन झुलस गए हैं। पुलिस ने मृत बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

तराई में आग की लपटें मुसीबत बनी हुई हैं। गुरुवार दोपहर में दो बजे के आसपास महसी तहसील अंतर्गत परसोहना गांव निवासी ननकऊ के घर में उस समय आग लग गई, जब परिवार के लोग दोपहर में खाना खाने के बाद घर में आराम कर रहे थे। 
विज्ञापन


आग लगने की जानकारी होते परिवार के लोग तो भाग खड़े हुए। लेकिन घर में सो रही ननकऊ की बेटी फूलन (7) का ख्याल परिवार के सदस्यों को नहीं रहा। परिवारीजन गृहस्थी निकालने में जुट गए। इसी दौरान घर में सो रही फूलन का ख्याल पिता ननकऊ व मां जुगरा को आया तो सभी बिलख पड़े। 

पिता ने घर में घुसने की कोशिश की तो उन्हें ग्रामीणों ने रोक लिया। इस दौरान गांव के लोग आग बुझाने में जुटे रहे। तभी लपटों ने पड़ोसी मेवालाल और राम खेलावन के मकान को भी आगोश में ले लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

जगह-जगह आग का कहर

डेमो ‌प‌िक
इन दोनों के मकान भी जल गए। सूचना पाकर तहसीलदार नागेंद्र कुमार, रामगांव थानाध्यक्ष संजय मिश्रा मौके पर पहुंचे हैं। बालिका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर इसी थाना क्षेत्र में बेलहा-बेहरौली तटबंध पर रह रहे गांव निवासी रामनरेश, बाबू, दीनू, सुरेश समेत 19 लोगों के मकान भी अचानक लगी आग से जलकर राख हो गए। 

झोपड़ियों में रह रहे बाढ़ और कटान पीड़ितों की गृहस्थी का सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया। पयागपुर संवाददाता ने बताया कि थाना क्षेत्र के अमदापुर के अहिरनपुरवा में लगी आग में गांव निवासी मेवालाल व भगवानदास के मकान जल गए। 

दोनों ग्रामीणों के तीन मवेशी भी झुलस गए। बरामदे में बंधे मवेशियों को आग की लपटों से बचाने के लिए भगवानदास का पुत्र गुड्डू (18) लपटों की चपेट में आकर झुलस गया। उसे पयागपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

सूचना तहसील को दी गई। लेखपाल श्यामबाबू ने पहुंचकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया। वहीं पयागपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में घनश्याम मिश्र के दो मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि पूरा मकान राख हो गया। सभी स्थानों पर आग की घटनाओं से 12 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें