फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक के बाद लड़की ने तोड़ी शादी, वजह बना टॉयलेट

Mon, 06 Apr 2015 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराण्ासी
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़के के घर शौचालय न होने पर कपसेठी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शादी से इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर रविवार को दोनों पक्षों के बीच पूरे दिन पंचायत चलती रही लेकिन युवती शादी के लिए तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन


युवती के भाई ने तिलक में दिया हुआ सामान वापस लेने के लिए रविवार की शाम जंसा थाने में तहरीर भी दी है। पता चला है कि पड़ोसी का पक्का मकान दिखाकर शादी तय की गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को सोमवार को बातचीत के लिए बुलाया है।

कपसेठी थाना क्षेत्र के लखनसेनपुर गांव के दयाशंकर पटेल की बेटी सविता की शादी जंसा क्षेत्र के कुरसातो गांव निवासी मनोज पटेल से तय हुई है। शादी तीन जून को होनी है। तीन अप्रैल को धूमधाम से तिलकोत्सव हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन

शादी से पहले बनवा लेंगे टॉयलेट मगर नहीं मानी लड़की

बीएड के बाद टीईटी पास कर चुकी सविता को शनिवार को किसी माध्यम से पता चला कि लड़के के घर शौचालय नहीं है। उसने अपने भाई मनोज को रविवार की सुबह लड़के वालों के घर भेजा। घर पहुंचने पर पता चला कि वास्तव में शौचालय नहीं है।

लड़के वालों का कहना है कि शादी के पहले ही शौचालय बनवा लेंगे लेकिन इस पर भी लड़की के घरवाले तैयार नहीं हुए। पूरे दिन इस मामले की पंचायत चलती रही लेकिन बात नहीं बनी। लड़की वाले शादी से इंकार करते हुए तिलक में दिए गए पचास हजार रुपये समेत अन्य सामान वापस मांगने लगे।

लड़की के भाई मनोज ने शाम को जंसा थाने में तहरीर भी दी। एसओ जंसा बसंत कुमार का कहना है कि सोमवार को लड़के व लड़की वालों को बातचीत के लिए थाने पर बुलाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें