फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कमरा देने से मना करने पर युवती ने होटल संचालिका को पीटा

Mon, 04 Nov 2024 07:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। होटल में कमरा देने से मना करने पर नशे में धुत युवती ने संचालिका को पीट दिया। बचाव करने पर कर्मचारी की भी पिटाई कर दी। होटल पहुंची आशियाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आशियाना स्थित होटल हेवन की संचालिका हेमलता के मुताबिक रविवार रात तीन बजे अवंतिका पांडेय आईं और कमरा बुक करने को कहा। पर उनके नशे में होने पर रिसेप्शनिस्ट ने बुकिंग से इन्कार कर दिया। इस पर वह गाली-गलौज करने लगी। हेमलता ने जब समझाने का प्रयास किया तो उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर कर्मचारियों को भी पीटा। हंगामा किया और काउंटर पर रखा रजिस्टर फाड़ डाला। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर अवंतिका पर शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें