फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस अफसर ने की 'गंदी बात': मॉर्निंग वॉक पर निकले एक अधिकारी पर युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जमकर हंगामा

Tue, 18 Jul 2023 12:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow Crime News Today: लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक आईपीएस अफसर पर युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। हालांकि बाद में किसी तरह मामला सुलझाया गया। युवती ने शिकायत नहीं दर्ज कराई।
विज्ञापन
आईपीएस अफसर पर गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर आए एक आईपीएस अफसर पर युवती ने छेड़खानी का आरोप लगा दिया। युवती के साथ मौजूद युवकों की आईपीएस से नोकझोक होने लगी। दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए। 
विज्ञापन


हंगामा देख पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आईपीएस अफसर को देखकर हैरान रह गए। भीड़ को हटाया और बातचीत के जरिये मामला सुलझाया। युवती ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कमिश्नरेट पुलिस दिनभर मामले को दबाए रही।

एक प्रमोटी आईपीएस अफसर रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं। सोमवार को भी सुबह करीब छह बजे जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, इसी दौरान दो युवकाें के साथ एक युवती वहां पहुंची। युवती ने आईपीएस अफसर पर पीछा करने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


युवती का कहना था कि वह आए दिन उसका पीछा करते हैं। हंगामा होने पर भीड़ जुट गई। चंद मिनट बाद पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। अफसर ने युवती से कहा कि शायद कोई गलतफहमी हो गई है। पुलिसकर्मियों ने भी युवती से बातचीत की। 
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद मामला शांत हुआ। कमिश्नरेट पुलिस के अफसरों ने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। सूत्रों के मुताबिक विभागीय मामला होने की वजह से दबाया गया। युवती को भी समझाया गया। जिससे वह कोई शिकायत दर्ज न कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें