आशियाना स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर से निकाली गई घटयात्रा में शामिल श्रद्धालु।
लखनऊ। पीले वस्त्रों में सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाएं, सजी-धजी 21 बग्गियां और हाथी। भगवान आदिनाथ के जयकारों के बीच बुधवार को आशियाना स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में छह दिवसीय श्री आदिनाथ चौबीसी मानस्तंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हुआ। घटयात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। महोत्सव में मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री 108 विहसंत सागरजी मुनिराज का सानिध्य मिल रहा है।
भगवान आदिनाथ को सुसज्जित रथ पर विराजमान किया गया, जिसे युवाओं और बच्चों ने खींचा। सुबह आठ बजे शुरू हुई घटयात्रा करीब साढ़े दस बजे संपन्न हुई। इसके बाद भूमि शुद्धि, मंडप उद्घाटन, संघ का मंगल प्रवेश, ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन और मंगल कलश स्थापना की गई। शाम को महाआरती हुई। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को गर्भ कल्याणक की धार्मिक क्रियाएं होंगी। दोपहर 3:30 बजे माता की गोद भराई और महिला संगीत के साथ उपाध्यायश्री के मंगल प्रवचन भी होंगे। (माई सिटी रिपोर्टर)