समारोह में सम्मानित हुए विद्यार्थी
- फोटो : amar ujala
इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं में तगड़ी प्रतिस्पर्धा है, लेकिन इतनी भी नहीं कि आप सफलता हासिल न कर सकें। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने ये ठाकुरगंज के सेंट जोजफ इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को यह सलाह दी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सफलता के साथ ही अपने मूल्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए। अमर उजाला और बंसल क्लासेज की ओर से आयोजित जीनियस ब्रिगेड परीक्षा और सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रो. विनय कुमार पाठक ने इस मौके पर विभिन्न कक्षाओं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर बंसल क्लासेज कोटा के निदेशक समीर बंसल और उनकी टीम भी उपस्थित रही।
जीनियर ब्रिगेड और मेगा बूस्ट से जुड़कर सिंगापुर जाने का मौका
बंसल क्लासेज मेधावियों को सिंगापुर के कैनेडी स्पेस सेंटर जाने का मौका देगी। कोचिंग के निदेशक समीर बंसल ने शनिवार को लखनऊ के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। आठवीं से 11वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए जीनियस ब्रिगेड परीक्षा 16 राज्यों में आयोजित की जा रही है। हर वर्ग के 50 छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के मेगा बूस्ट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
मेगा बूस्ट से चूकने वाले छात्र 25 नवंबर और 17 दिसंबर को होने वाले टेस्ट में शामिल होने के लिए www.bansal.ac.in/boost पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाले को सिंगापुर अकादमिक लर्निंग ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा।
दूसरा स्थान पाने वाले को 31 हजार रुपये और तीसरा स्थान पाने वाले को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। चार से 100 रैंक पाने वाले मेधावियों को बंसल क्लासेज के किसी भी सेंटर पर पाठ्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी।