फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रियंका...नहीं चलेगा इमोशनल ड्रामा'

Fri, 25 Apr 2014 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व जनरल और भाजपा नेता वी के सिंह ने प्रियंका गांधी की उनके बयानों के कारण कड़ी आलोचना की और कहा कि गांधी परिवार का इमोशनल ड्रामा अब नहीं चलेगा। अब जनता सब समझ चुकी है।
विज्ञापन


वी के सिंह ने कहा गांधी परिवार से तीस वर्षों तक अमेठी की जनता को छला है। अब यहां के लोग गांधी परिवार के इमोशनल ड्रामे के झांसे में नहीं आने वाले हैं।

ये बातें पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को गौरीगंज में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।

गुरुवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे जनरल पार्टी प्रत्याशी स्मृति ईरानी के प्रचार के लिए अमेठी पहुंचे। जनरल ने देश में परिर्वतन की लहर बताते हुए इस बार अमेठी में भी कमल खिलने का भरोसा जताया।

राहुल को भी नहीं छोड़ा

अमेठी में राहुल गांधी के सामने भाजपा प्रत्याशी की जीत के सवाल पर जनरल ने कहा कि गांधी परिवार ने तीस वर्षों से अमेठी की जनता को छला है।

यहां आज भी सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी, शिक्षा, खाद, बीज जैसी मूलभूत समस्याओं का अंबार है। राहुल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो नेता अमेठी क्षेत्र का विकास नहीं कर सकता वह देश का भला कैसे करेगा।

वीके सिंह ने कहा कि अमेठी की जनता अब गांधी परिवार के इमोशनल ड्रामे के झांसे में नहीं आने वाली है। जनरल ने कहा कि देश में मोदी की सामर्थता प्रमाणित है।

परिर्वतन की लहर में अमेठी का चहुंमुखी विकास करने के लिए यहां की जनता इस बार कमल खिलाकर स्मृति को देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचाएगी।

प्रियंका ने ये दिया था बयान

पिछले दिनों रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के लिए प्रचार करते हुए प्रियंका ने इमोशनल स्पीच दी थी।

प्रियंका ने कहा था 'मेरी मां सोनिया गांधी यहां पैदा नहीं हुईं, लेकिन देश ने और आप लोगों ने उन्हें अपनाया। उन्हें पूरा प्यार भी दिया। इसीलिए हमारे परिवार का रायबरेली से गहरा नाता है।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी पूरी ईमानदारी से काम करती है, लेकिन फिर उन्होंने अपने पति रॉबर्ट को लेकर दूसरे दलों को कोसना शुरू कर दिया था।

खास बात है कि उन्होने न काम की बात की, न विकास और न ही जमीनी समस्याओं की।
विज्ञापन

आम आदमी नहीं कुमार विश्वास

अमेठी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. कुमार विश्वास पर कटाक्ष करते हुए जनरल ने कहा कि जो आदमी अपने एक कार्यक्रम का लाखों रुपये लेता है वह खास से आम कब बन गया।

गौरतलब है कि कुमार विश्वास का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह कवि सम्मेलन के लिए पैसे को लेकर बात कर रहे थे।

पहले कुमार अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े हुए थे लेकिन अन्ना और अरविंद के अलग होने के बाद कुमार अरविंद के साथ आ गये।

वी के सिंह ने अन्ना के मंच से भी कई बार अरविंद और उनकी टीम पर निशाना साधा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें