फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPGMEE: GEN और OBC की सीटें फुल

Fri, 04 Apr 2014 12:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीपीजीएमईई-2014 की काउंसलिंग में दूसरे दिन ही सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग की सभी सीटें भर गईं।
विज्ञापन


शाम सात बजे तक ओबीसी की 14 और जनरल की 10 सीटें ही बची थीं। वो भी एनॉटॉमी और फिजियोलॉजी की।

251 से 1200 तक रैंक केअभ्यर्थियों को बुलाने के कारण देर रात तक डॉक्युमेंट वैरीफिकेशन, बायोमीट्रिक जांच और काउंसलिंग चलती रही।
काउंसलिंग सेंटर प्रभारी प्रो. जीपी सिंह ने बताया कि दूसरे दिन 251 से 1200 रैंक तक के सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग वर्ग के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

पहले दिन काउंसलिंग में 110 सीटों पर आवंटन हुआ था। जबकि दूसरे दिन शाम तक 111 सीटें आवंटित की जा चुकी थीं। इसके बाद एसएसी-एसटी वर्ग की काउंसलिंग जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. जीपी सिंह ने बताया कि 390 में से अधिकतर सीटें भरी जा चुकी थीं। शुक्रवार को 1201 से सभी पात्र अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। जबकि एमडीएस की सीट के लिए 1 से 105 रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें