फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री को बचाने वाले दोनों सीओ की खुली पोल, दोषी करार

Fri, 02 Jun 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ चित्रकूट की महिला व उसकी बेटी से गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के केस की विवेचक रहीं आलमबाग की तत्कालीन सीओ अमिता सिंह और हजरतगंज के सीओ अवनीश कुमार मिश्रा ने खूब गड़बड़ियां कीं।
विज्ञापन


इसके चलते कोर्ट ने गायत्री और उसके दो साथियों विकास वर्मा और अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह को जमानत दे दी थी।

एएसपी उत्तरी अनुराग वत्स ने जांच में दोनों को दोषी पाते हुए कार्रवाई की रिपोर्ट एसएसपी दीपक कुमार को सौंप दी गई है। एसएसपी ने बताया कि दोनों विवेचकों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करते हुए जांच रिपोर्ट जल्द ही आईजी रेंज को भेजी जाएगी।

एसएसपी ने बताया कि 62 पन्ने की रिपोर्ट में दोनों विवेचकों की कई गड़बड़ियां और चूक सामने आई हैं। दोनों ने गायत्री व उसके छह साथियों को बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार बदले गए विवेचक

- फोटो : demo pic
मामले की विवेचना पहले सीओ अमिता सिंह को दी गई। पीड़िता ने कोर्ट में अमिता की शिकायत की कि वे गायत्री का पक्ष लेने और बचाने के लिए दबाव बना रही हैं।

इसके बाद विवेचना सीओ हजरतगंज अवनीश कुमार मिश्रा को सौंपा कया। अवनीश ने भी पूर्व विवेचक की गलतियों  को नजरअंदाज कर जांच आगे बढ़ाई।

उनकी गलतियों के चलते गायत्री और उसके दो साथी को कोर्ट ने जमानत दे दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें