फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण गांधी का हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर कड़ा प्रहार, ये कहा

Fri, 02 Jun 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में चल रही हिंदू-मुस्लिम की राजनीति पर सांसद वरुण गांधी ने बृहस्पतिवार को कड़ा प्रहार किया। दूबेपुर के भाईं व सादीपुर में कहा कि देश से हिंदू व मुस्लिम की राजनीति खत्म होनी चाहिए। सिर्फ विकास की राजनीति होनी चाहिए।
विज्ञापन


यदि हम एक नहीं होंगे तो देश के टुकड़े होंगे। राजनीतिकों के बजाय उन्होंने गरीबों को भरोसेमंद व वफादार बताया। कहा कि आज का मुद्दा जाति, धर्म, संप्रदाय नहीं बल्कि गरीबी व बेरोजगारी होना चाहिए।

अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी ने हिंदू-मुस्लिम को लेकर वोट की राजनीति करने वालों पर कड़ा प्रहार किया।
विज्ञापन

हर किसी की तरक्की से आगे बढ़ेगा देश

वरुण ने कहा कि पाक से लड़ाई होती है तो यह नहीं पूछा जाता कि वह तमिलनाडु का है या कर्नाटक का। यह भी नहीं पूछा जाता है तो वह किस जाति व धर्म का है।

तिवारी है या अंसारी है। उससे सिर्फ यही पूछा जाता है कि वह सीमा पर मर मिटने को तैयार है या नहीं। हिंदू, मुस्लिम व सरदारों की तरक्की होगी तो देश आगे बढ़ेगा।

कहा कि देश तरक्की कर रहा है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि नौजवान, महिलाएं, बुजुर्ग परेशान नहीं हैं। लोगों को परेशान बताकर उन्हें सरकार के कार्यों पर भी सवाल उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें