फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिर में लगी चोट, हड्डी रोग विभाग में भर्ती हो गए गायत्री प्रजापति

विज्ञापन
अस्पताल में गायत्री प्रजापति। फाइल फोटो
विज्ञापन
लखनऊ। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति का नया ठिकाना अब किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का हड्डी रोग विभाग है। जेल में एक कैदी के हमले में सिर में चोट लगने के बाद उन्हें केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद अब उन्हें स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या बताई जा रही है।
विज्ञापन

गायत्री प्रजापति पर 30 सितंबर को जेल में एक कैदी ने हमला कर दिया था। इससे उनके सिर और शरीर के अन्य अंगों में चोट आई थी। केजीएमयू प्रशासन के मुताबिक, पूर्व मंत्री को शरीर के विभिन्न हिस्से में 18 टांके लगाए गए हैं। सीटी स्कैन और अन्य जांच में कोई गंभीर चोट होने की बात सामने नहीं आई। इसके बाद उन्हें हड्डी रोग विभाग में शिफ्ट करा लिया गया। विभाग में डॉ. नरेंद्र कुशवाहा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। इस समय गायत्री प्रजापति प्राइवेट वार्ड में कमरा नंबर 203 में भर्ती हैं।
10 महीने कराते रहे बलरामपुर अस्पताल में इलाज
पूर्व मंत्री को पिछले साल सितंबर में बलरामपुर अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। उन्हें किडनी, यूरिन, डायबिटीज, न्यूरो समेत कई समस्याएं होने की बात बताई गई। अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में उन्हें अगस्त 2025 तक रखा गया। इतनी लंबी अवधि तक इलाज होने के बाद भी उन्हें फायदा न होने पर दूसरे अस्पताल रेफर नहीं किया गया। अब सिर में चोट लगने के बाद गायत्री को केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

चोट के बाद उभरी स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या
Iहड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि सिर में चोट लगने के बाद उनकी स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या उभर आई है। इसलिए उन्हें हड्डी रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।I
विज्ञापन

I- प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयूI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें