फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश की नसीहत, सरेंडर कर दें गायत्री प्रजापति

Sat, 04 Mar 2017 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व गायत्री प्रजापति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मां और नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप में फंसने के बाद गायब हुए कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरेंडर करने की नसीहत दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश ने एक निजी चैनल से शुक्रवार को कहा कि गायत्री सरेंडर कर दें और कानूनी कार्रवाई का सामना करें। इस बीच गायत्री के लिए एयरपोर्टों और बाहर जाने वाले रास्तों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि गायत्री को एक दिन पहले एसटीएफ के आईजी राम कुमार ने फरार घोषित किया था। शुक्रवार को आईजी ने कहा, जांच चल रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के पास है अभी काफी समय
पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद का कहना है कि सुप्रीमकोर्ट ने पुलिस को छह सप्ताह का समय दिया है। कोर्ट के आदेश के अनुसार पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। महिला का बयान लिया जा चुका है। अब लड़की का बयान लिया गया है, जल्द ही उसका भी 164 का बयान कराया जाएगा। कोर्ट में समय पर पूरी रिपोर्ट दी जाएगी। पुलिस बिना किसी दबाव में निष्पक्ष जांच कर रही है।
विज्ञापन

केशव का आरोप - सीएम ने छिपा रखा है गायत्री प्रजापति को

प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य - फोटो : amar ujala
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने गायत्री को छिपा रखा है। केशव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री से कहा है कि ‘अखिलेश यादव गंगा मां की कसम खाकर कहें कि उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्री गायत्री मुख्यमंत्री आवास में नहीं छिपाया है।’

सीएम का जवाब : कैमरा के साथ मेरे घर चलें और देख लें
मुख्यमंत्री ने केशव के ट्वीट का जवाब देर शाम प्रेस कांफ्रेंस में दिया। कहा, मीडिया कर्मी मेरे साथ अपने कैमरे लेकर चल सकते हैं और देख सकते हैं। फिर उन्होंने केशव की ओर इशारा करते हुए कहा कि क्या वे भी ट्वीट करने लगे हैं? जरा उनसे ट्वीट का मतलब पूछ लेना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें