गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति पर सियासत तेज हो गई है। यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने ट्वीट किया, ‘मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी गंगा की कसम खाकर कहें कि उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति को मुख्यमंत्री आवास में नहीं छिपाया।’
उन्होंने ट्विटर पर ये भी लिखा, ‘अपराधियों को संरक्षण देने के मामले में श्री अखिलेश यादव को उपाधि मिलना चाहिए। प्रदेश के बड़े अपराधियों के संरक्षक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी हैं।’
केशव ने लिखा, ‘बलात्कार के आरोपी कैबिनेट मंत्री को मत छुपाओ मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी आप चाहोगे तो 10 मिनट के अंदर आरोपी मंत्री जेल में जाएगा।’
‘गायत्री प्रजापति को मुख्यमंत्री आवास पर छिपा कर रखा गया है पुलिस गिरफ्तारी का नाटक कर रही है भाजपा तत्काल गिरफ्तारी की मांग करती है’