फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गायत्री परिवार ने किया सामूहिक पिंड तर्पण

विज्ञापन
गायत्री परिवार ने किया सामूहिक पिंड तर्पण
विज्ञापन
लखनऊ। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से रविवार को पितृ पक्ष की शुुरुआत हो गई। पहले दिन इंदिरानगर सेक्टर-9 स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में सामूहिक पिंड तर्पण शुरू किया गया। रविवार को पूर्वजों और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए आहुतियां दी गईं। पितृ पक्ष के दौरान 21 सितंबर तक यह सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने बताया किया सुबह पांच बजे देव आह्वान और पूजन के उपरांत पिंड तर्पण शुरू हुआ। तर्पण के बाद गायत्री यज्ञ में लोक कल्याण के लिए गायत्री मंत्र, नवग्रह मंत्र, महामृत्युंजय मंत्रों की के माध्यम से पूर्वजों व शहीदों के आत्मा की शांति के लिए आहुतियां दी गईं। उमानंद शर्मा ने कहा कि पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का यह अवसर है। इसमें अनिवार्य रूप से भागीदारी करनी चाहिए। पहले दिन जल निगम के महाप्रबंधक एमके निरंजन, शिक्षाविद राजेश यादव, रविकांत दुबे, संजय अग्रवाल, आलोक पांडेय, राधेश्याम तिवारी, देवेंद्र सिंह, कमला सक्सेना समेत 15 लोगों ने तर्पण में सहभागिता की। उमानंद शर्मा ने बताया कि पिंड तर्पण में नर-नारी जातिवंश का भेद नहीं होगा, यहां सभी भागीदारी कर सकते हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक दिन पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य है।

गायत्री परिवार ने किया सामूहिक पिंड तर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें