फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन तलाक दिया, खौलते तेल से जलाया

Thu, 12 Sep 2024 06:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
- अलीगंज पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

लखनऊ। महिला ने दहेज में एक लाख रुपये न देने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। साथ ही खौलते तेल से जलाने का भी आरोप है। अलीगंज पुलिस ने महिला के पति बालागंज निवासी इमरान खान, सास फातिमा खातून, ननद साइमा जावेद, जेठ रेहान खान और देवर फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक, सालभर पहले उनका निकाह हुआ था। पति का इंटीरियर डिजाइनिंग का काम है। सास व ननद दहेज में एक लाख रुपये देने की मांग करती थीं। असमर्थता जताने पर आरोपी उनकी पिटाई करते थे। 24 मार्च को दहेज देने का दबाव बनाया। विरोध पर सभी ने मिलकर उन पर खौलता तेल उड़ेल दिया और रात करीब 11:30 बजे गंभीर हालत में घर से निकाल दिया। आरोप है कि तीन अप्रैल को पति मायके पर आ धमका और तीन तलाक दे दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें