आरोपियों को हिरासत में भेजा गया।
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर में करीब 15 दिन पूर्व हुई सराफा व्यवसायी के यहां डकैती के मामले में पुलिस ने जिन चार आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया था बृहस्पतिवार को उन्हें दीवानी न्यायालय में कोर्ट में पेश किया गया।
वहीं, पिछले 5 दिनों से रिमांड पर लिए गए मुख्य आरोपी विपिन सिंह को भी कोर्ट में पेश कर दिया गया जहां से इन सभी को कोर्ट ने जेल भेजने का आदेश दे दिया है।
गौरतलब हो कि पांच दिनों पूर्व पुलिस ने विपिन सिंह को रिमांड पर लिया था जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने उसी की निशानदेही पर दुर्गेश, विनय शुक्ला, विवेक सिंह और अरविंद यादव को भारी जेवरात के साथ गिरफ्तार किया था। विपिन सिंह को रायबरेली जेल में पांच बजे तक पहुंचना था। वहीं अन्य चार गिरफ्तार आरोपियों को अमहट जेल भेज दिया गया।