फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गावस्कर और रैना खोलेंगे लखनऊ में क्रिकेट अकादमी

Sat, 12 Dec 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर और भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे सुरेश रैना लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में विश्व स्तरीय क्रिकेट अकादमी खोलने में रुचि दिखाई है। हाल ही में दोनों क्रिकेटरों ने स्टेडियम तैयार कर रही कंपनी इकाना स्पोर्ट्स के अफसरों से इस संबंध में संपर्क साधा है।
विज्ञापन


रैना जल्द लखनऊ आएंगे और यहां दी जाने वाले सुविधाओं और स्टेडियम की खासियतों के संबंध में जानकारियां लेंगे। अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम के ग्रेटर नोएडा में बेस कैंप बनने के बाद यूपी की क्रिकेट में ये नई खूबी जल्द ही जुड़ेगी।

शासन ने गोमती नगर विस्तार में स्टेडियम के निर्माण को और तेज करने के निर्देश एलडीए को दिए हैं। सीएम अखिलेश यादव की मंशा है कि वर्ष 2017 में हर हाल में आईपीएल क्रिकेट मुकाबला इस स्टेडियम में करवाया जाए। हालांकि पहले यहां 2016 का आईपीएल मैच कराने की मंशा थी। निर्देशों के बाद यहां निर्माण और तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्टेडियम में स्टैंड और मुख्य पैवेलियन का स्वरूप सामने आने लगा है। दावा किया जा रहा है कि स्टेडियम का लोकार्पण दिसंबर-2016 में हो जाएगा। इकाना स्पोर्ट्स सिटी के संचालकों का कहना है कि स्टेडियम में 65 फीसदी सिविल निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन

निर्माणकर्ता कंपनी के पास केवल सात माह का समय

हालांकि निर्माणकर्ता कंपनी के पास केवल छह से सात महीने का समय ही रह गया है, यहां सभी तैयारियों को पूरा करने के लिए, ऐसे में कंपनी के सामने स्टेडियम में अगले साल आईपीएल मैच करवाना एक बड़ी चुनौती साबित होगा।

स्टेडियम के साथ अकादमी और हॉस्टल की भी जगह
स्टेडियम में न केवल क्रिकेट अकादमी बल्कि हॉस्टल की भी व्यवस्था होगी।  गावस्कर और रैना जैसे बड़े नामों ने पहली बार रुचि दिखाई है। यहां आने वाले समय में और भी बड़े क्रिकेटरों के जुड़ने की उम्मीद की जा रही है।

इस पर इकाना स्पोर्ट्स के प्रबंध निदेशक उदय सिन्हा का कहना है कि हाल ही में सुनील गावस्कर कानपुर में दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच हुए एक दिवसीय मैच के दौरान आए थे। तब उन्होंने यूपी में क्रिकेट की मदद करने के लिए लखनऊ में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की अकादमी खोलने की इच्छा जाहिर की थी।

इसके अलावा सुरेश रैना एक बार यहां आ चुके हैं और बहुत जल्द दोबारा आएंगे और अकादमी को लेकर अंतिम फैसला लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें