फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने नशे में किया जमकर हंगामा, सुरक्षाकर्मियों को पीटा, मामला सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 26 Nov 2020 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकातमक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ के शहीद पथ पर पुलिस मुख्यालय के पीछे स्थित ओमेक्स आर टू अपार्टमेंट में सोमवार रात वहीं किराए पर रहने वाले युवकों ने नशे में धुत होकर सुरक्षाकर्मियों की पिटाई की। बुधवार को मामला सोशल मीडिया में वायरल होने पर एसीपी गोसाईंगंज ने मौके पर जाकर छानबीन की।
विज्ञापन


अपार्टमेंट में चिनहट की अलर्ट सिक्योरिटी कंपनी के सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। सिक्योरिटी अफसर राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात गेट पर सुपरवाइजर वीरेंद्र पटेल और सत्या सिंह मौजूद थे। रात करीब 10 बजे नशे में धुत अमित सिंह, नमित सिंह व उनका एक साथी ई-रिक्शा से वहां आए और सुरक्षाकर्मियों को गाली देते हुए गेट खोलने को कहा।

विरोध पर तीनों मारपीट करने लगे। फोन करके अपने 10-15 साथियों को बुलवा लिया। सबने मिलकर सुरक्षाकर्मियों की लात-घूसों से पिटाई की। इस बीच अपार्टमेंट के लोग बाहर आ गए तो युवक धमकाते हुए चले गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि आरोपी 13 व 20 नंबर टॉवर में किराए के फ्लैट में रहते हैं। एक फ्लैट में 10 से 15 युवक-युवतियां रहते हैं और रोज अराजकता करते हैं। अक्सर आने-जाने वालों से अभद्रता, गाली-गलौज व मारपीट करते हैं।

यह सिलसिला करीब पांच-छह महीने से चल रहा है। युवक व युवतियां सभी शराब पीते हैं और आधी रात को अपार्टमेंट परिसर में अराजकता फैलाते हैं। वीरेंद्र पटेल ने तहरीर दी है लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। बुधवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसीपी गोसाईंगंज ने मौके पर जाकर जांच की। एसीपी ने अपार्टमेंट के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें