फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कनपटी पर पिस्टल सटा सराफा कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगे जाने का वीडियो वायरल

Wed, 25 Nov 2020 10:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में व्यवसायी से रंगदारी मांगने का फुटेज वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के चौक थाना अंतर्गत बड़ी पियरी निवासी सराफा कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस के हाथ 10 दिन बाद भी खाली हैं। इस बीच रंगदारी मांगने के आरोपी बड़ी पियरी निवासी रोशन गुप्ता उर्फ बाबू उर्फ किट्टू पर घोषित इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ा कर एक लाख कर दी गई। इसके बावजूद चौक थाने की पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की वाराणसी इकाई उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।

विज्ञापन


बीती 15 नवंबर की रात सराफा कारोबारी को उनके घर के सामने किट्टू ने पिस्टल सटा कर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। उसकी करतूत समीप ही लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद आननफानन किट्टू पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाई गई। उसके पांच करीबियों और शरणदाताओं को भी जेल भेजा गया।

इसके बावजूद उस पर शिकंजा नहीं कसा जा सका। इस घटना से व्यापारी और उनका परिवार भयभीत है। वहीं, चौक क्षेत्र के अन्य सराफा कारोबारियों में भी भय का माहौल व्याप्त है। इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि बदमाश की तलाश में क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की दो टीमें लगी हैं। वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

वायरल फुटेज दिखा कैसे धमका रहा है बदमाश
सराफा कारोबारी से रंगदारी मांगने की सीसी कैमरे की फुटेज बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल हुई। एक मिनट 31 सेकेंड की फुटेज में दिखाई दिया कि किट्टू किस तरह से कारोबारी की कनपटी पर पिस्टल सटा कर धमका रहा है। इस बीच कारोबारी के घर के सामने से लोग आ-जा रहे थे, लेकिन इसका उस पर कोई असर नहीं पड़ रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें