फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गेम पार्लर में संचालक पर हमला, तोड़फोड़

Mon, 06 Apr 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक में बीते शुक्रवार को दबंगों ने गेम पार्लर में घुसकर संचालक पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चौक के तोप दरवाजा दरगाह निवासी मोहम्मद सैम घर के पास गेम पार्लर चलाते हैं। सैम के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर जब्बार, अरमान, शाहरुख व पांच अज्ञात लोग गेम पार्लर में घुस आए। आरोपियों ने हंगामा शुरू कर दिया। विरोध पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। आरोपियों ने पार्लर में तोड़फोड़ भी की। आग लगाने की धमकी देकर वे भाग निकले। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय के मुताबिक फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें