लेवल क्रॉसिंग पर गेटमैन अब 12 की जगह सिर्फ आठ घंटे ड्यूटी करेंगे। इस संबंध में उत्तर रेलवे मुख्यालय के चीफ ट्रैक इंजीनियर की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। चीफ ट्रैक इंजीनियर आशीष बंसल ने बताया कि पचास हजार टीयूवी से अधिक वाली लेवर क्रॉसिंगों को स्पेशल श्रेणी में रखा जाता है।
इन पर कम से कम तीन गेट कीपर तैनात किए जाने चाहिए, जबकि ए व बी श्रेणी के गेटों पर दो गेटमैन नियुक्त करने चाहिए। हालांकि अधिकतर लेवल क्रॉसिंग स्पेशल श्रेणी में आ रही हैं। ऐसे में वहां पर कम से कम तीन गेटमैन नियुक्त होने चाहिए। इससे गेटमैनों को अब 12 की जगह सिर्फ आठ घंटे की ड्यूटी करनी पड़ेगी।
नरमू नेताओं ने बताया कि गेटमैनों के हितों को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा था। इससे गेटमैनों को तय रेस्ट मिल सकेगा और उनकी परफॉर्मेंस बेहतर होगी।