लखनऊ। गैस एजेंसियों की ओर से बार-बार महज आश्वासन मिलने से परेशान उपभोक्ताओं का सब्र सोमवार को उस वक्त जवाब दे गया जब एक बार फिर उन्हें सिलिंडर के बजाय आश्वासन ही मिला। कपूरथला स्थित अशोक गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए कई दिन से दौड़ रहे एक उपभोक्ता ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी हंगामा किया।
एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचे समर कुमार ने बताया कि 22 मार्च को बुकिंग कराई थी। तीन अप्रैल को बुलाया गया, लेकिन तबसे चक्कर ही लगा रहे हैं। अब एजेंसीवाले कह रहे हैं कि 10 दिन बाद आना। उन्होंने बताया कि उनकी नौ महीने की बेटी है। बार-बार तो लकड़ी का चूल्हा नहीं चला सकते। घर पर गैस नहीं है। आखिर बिटिया को दूध कैसे पिलाएं?
मो. अकील ने बताया कि 20 मार्च को सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। रजिस्टर में एंट्री कराई गई। तब बोला गया था कि बुकिंग हो गई है। तीन अप्रैल को सिलिंडर देने की बात कही गई, लेकिन एजेंसी पर आने पर कहा जा रहा है कि फिर से बुकिंग करनी पड़ेगी।
सिलिंडर लेने पहुंचीं रामरति ने बताया कि 13 मार्च को बुकिंग कराई थी। एजेंसी पर आने पर बताया जा रहा है कि फिर से बुकिंग करो। खदरा के शहाबुद्दीन ने बताया कि 30 मार्च को भारत का सिलिंडर बुक कराया था, लेकिन अभी तक नही मिला है। कंपनी वालों का कहना है कि एक हफ्ता और लगेगा। अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एक अप्रैल को बुकिंग कराई थी, लेकिन न ही डीएसी नंबर और न ही सिलिंडर मिला है।
-
वर्जन
सिलिंडल की किल्ल नहीं है। जहां गड़बड़ी होगी उसे दिखवाया जाएगा।
- विजय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
कपूरथला स्थित अशोक एजेंसी पर गैस के लिए पहुंचे उपभोक्ता।