फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कागज की गड्डी में पांच सौ के नोट लगाकर गैंगस्टर करता था टप्पेबाजी, गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी सरफराज। 
विज्ञापन
सरोजनीनगर। कागज की गड्डियों में ऊपर-नीचे पांच सौ के चार असली नोट लगाकर टप्पेबाजी करने वाले गैंगस्टर को सरोजनीनगर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरोपी का साथी भाग निकला।
विज्ञापन


डीसीपी दक्षिणी निपुण के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के नरेला का रहने वाला सरफराज है। इसके खिलाफ आगरा व दिल्ली में पांच मुकदमे दर्ज हैं। आगरा कैंट थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। पूछताछ में सरफराज ने बताया कि लोगों के पास नोटों के आकार के कागज की गड्डी लेकर जाता था। गड्डी में पांच-पांच सौ के चार असली नोट लगे होते थे। वह रेलवे, बस और एयरपोर्ट के आसपास अकेले खड़े लोगों को शिकार बनाता था।
आरोपी लोगों से कहता था कि उसके पास चोरी के एक लाख रुपये हैं। इस रकम को 70 हजार रुपये के बदले में दे सकता है। लालच में पड़कर लोग यूपीआई आईडी के जरिये रकम ट्रांसफर कर देते थे। डीसीपी के मुताबिक आरोपी मनी एक्सचेंज और जन सुविधा केंद्र को भी कमीशन देते थे। जांच की जा रही है कि आरोपी व उसका साथी किन-किन सेंटरों पर जाते थे। चार साल पहले सरफराज तिहाड़ जेल से छूटा था।
विज्ञापन


ये हुआ बरामद
एक असली और दूसरा फर्जी असलम सिद्दीकी के नाम का आधार कार्ड, नोटों के आकार की कागज की दो गड्डी, दोनों में ऊपर व नीचे पांच सौ और 200 के नोट लगे हैं। दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें