कार्यक्रम में बोलते पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन के मुताबिक नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटना से बचाव संभव है। वे शुक्रवार को संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर वाकाथॉन का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में करीब 200 डॉक्टर, नर्स, नर्सिंग के छात्र और मेडिकल टेक्नीशियन ने भाग लिया। इसमें वृंदावन योजना चौराहे पर डॉक्टरों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी। हेलमेट पहने बाइक सवारों को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रोफेसर अवधेश कुमार जायसवाल, डॉ. वेद प्रकाश मौर्य और एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख प्रोफेसर अरुण कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।