फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर संजय यादव के तीन मकान कुर्क, मकानों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये

Tue, 16 Feb 2021 06:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
कुर्की करने पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को अपराध से अर्जित राशि से निर्मित संजय यादव के तीन मकान को कुर्क कर दिया। इससे पूर्व नवंबर माह में संजय का एक मकान, बोलेरो जीप व बाइक सीज की जा चुकी है। पुलिस ने सभी प्रवेश द्वार को सीलकर दिया।
विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव संभावा निवासी संजय यादव पर अकेले गौरीगंज थाने में दस आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस ने पिछले दिनों संजय यादव का गांव के बीच स्थित एक मकान, बोलेरो जीप व बाइक को कुर्क किया था। पुलिस ने संजय द्वारा अपराध से एकत्र राशि से संभावा बाजार में बनाए गए तीन मकानों को गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में कुर्की की अपील की थी।

जिला मजिस्ट्रेट ने पांच फरवरी को कुर्की का आदेश पारित कर दिया। मंगलवार को एसएचओ गौरीगंज राजेश कुमार सिंह, एसओ जायस भरत उपाध्याय तथा एसओ मुंशीगंज रवींद्र सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कुर्की की कार्रवाई करते हुए तीनों मकानों को सील कर दिया। एसएचओ ने बताया कि संजय का बाजार में स्थित करीब एक करोड़ की लागत से बने तीनों मकानों को कुर्क करते हुए सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें