फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गैंगस्टर भाइयों ने की थी महिला से लूटपाट, एक गिरफ्तार

Tue, 21 Jan 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गैंगस्टर भाइयों ने की थी महिला से लूटपाट, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। इटौंजा टोल प्लाजा के पास 12 जनवरी को गैंगस्टर के आरोपी दो भाइयों ने चरस पीने के लिए महिला से लूटपाट की थी। पुलिस ने एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पहले बाराबंकी पुलिस ने लूट के मामले में आरोपी के भाई को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र दुबे के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी चिनहट के सतरिख में रहने वाला पंकज शुक्ला है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं। इस पर पीजीआई थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। इसके बड़े भाई शुभम पर नौ केस और गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। पंकज के पास एक स्कूटी, दो हजार रुपये व लूट के जेवर बरामद हुए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह और उसका बड़ा भाई वारदात के दौरान केटीएम बाइक का इस्तेमाल करते थे। ताकि आसानी से पकड़ में न आएं।

एडीसीपी उत्तरी ने बताया कि दोनों ने 12 जनवरी को सीतापुर के कमलापुर निवासी अमितेश कुमार की पत्नी सीमा को धक्का देकर पर्स लूटा था। सीमा सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई थीं। लूटे गए पर्स में डेढ़ हजार रुपये थे। इन रुपयों से दोनों भाइयों ने उसी शाम चरस खरीदकर पी थी।
विज्ञापन

इससे पहले आरोपियों ने 18 अक्तूबर को सीतापुर रोड पर एक महिला से जेवर लूटे थे। एडीसीपी के मुताबिक दोनों ने बाराबंकी में भी लूट की थी। इसी वारदात में बाराबंकी पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें