फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारोबारी हत्याकांड के सात आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Sun, 24 May 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। सुल्तानपुर निवासी कारोबारी उमाशंकर सिंह की हत्या के मामले में सात आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। हत्यारोपी गिरोह का सरगना सुल्तानपुर निवासी शिवा सिंह साथियों के साथ मिलकर इलाज, कारोबार और जमीन के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठता था। विरोध करने पर वे हत्या कर देते थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के अनुसार, 24 जून 2025 को ममता सिंह ने पति की हत्या की एफआईआर गुडंबा थाने में दर्ज कराई थी। विवेचना में पता चला कि शिवा और संजय कुमार चौहान ने उमाशंकर से इलाज और कारोबार के नाम पर लाखों रुपये लिए थे। साथ ही जमीन का इकरारनामा भी कराया था। रुपये वापस न करने और जमीन बचाने के लिए आरोपियों ने हत्या की साजिश रची थी। शिवा ने उमाशंकर गुडंबा स्थित अर्जुन एन्क्लेव में किराये का मकान दिलाया था। फिर कारोबारी के परिवार में अविश्वास पैदा करने के लिए युवती से उनके अवैध संबंध होने की बात फैलाई थी। 23 जून 2025 की रात आरोपियों ने उमाशंकर सिंह की हत्या कर दी। मामले में पुलिस आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। पुलिस ने शिवा, संजय, उसके साथी कविनंदन सिंह, अभिनंदन सिंह, प्रिंशु सिंह, संतराम सिंह और विश्राम सिंह पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें