लविवि में विधि छात्रों ने किया धरना-प्रदर्शन
लखनऊ। लविवि से संबद्ध कॉलेजों के एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने लविवि के प्रशासनिक भवन के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि उनके परिणाम में गड़बड़ी हुई है जिसकी वजह से परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए। उन्होंने तिथि बढ़ाए जाने की भी मांग की। इस दौरान छात्र नेता अभिषेक श्रीवास्तव बाबू, शैलजा चौधरी के नेतृत्व में शिवम पटेल, हिमांशु राजपूत, अब्दुल रहमान, अमृता पटेल, काजल आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।
लविवि में विधि छात्रों ने किया धरना-प्रदर्शन
लविवि में विधि छात्रों ने किया धरना-प्रदर्शन
लविवि में विधि छात्रों ने किया धरना-प्रदर्शन