फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः गैंगरेप करने के बाद लड़की को पेड़ से लटकाया

Sun, 05 Jul 2015 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर हैंडपंप पर पानी भरने गई 14 वर्षीय एक किशोरी को गांव के ही चार लोगों ने अगवा कर गैंगरेप किया। आरोपियों ने किशोरी को कत्ल की नीयत से गांव के बाहर पेड़ में फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने गंभीर हालत में किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया है। तहरीर मिलने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर लगे हैंडपंप में पानी भरने गई थी।

काफी देर तक किशोरी के न लौटने पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू तो रात करीब 12 बजे किशोरी गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकती  मिली। परिवारीजनों ने किशोरी को इलाज के लिए सतरिख सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लिए चार लोगों ने किया दुष्कर्म

किशोरी ने बताया कि गांव के ही चार लोगों ने उसे अगवा करने के बाद दुष्कर्म किया और उसी के दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका कर भाग निकले। सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

गैंगरेप की शिकार किशोरी को जब परिवारीजन इलाज के लिए सीएचसी सतरिख लेकर पहुंचे तो वहां उसे इलाज के लिए तड़पना पड़ा।

चिकित्सकों व कर्मचारियों ने लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए किशोरी को सीएचसी के बाहर नाली के किनारे घंटों लिटाए रखा। इसके बाद भी सीएचसी के किसी डॉक्टर व कर्मचारी ने किशोरी का इलाज नहीं किया।

डाक्टर कहते रहे कि पुलिस केस है इसलिए पुलिस के आने के बाद ही इलाज होगा। लेकिन शाम तक उसका इलाज नहीं शुरू हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें