फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राईवेट स्कूल में महिला के साथ किया गैंगरेप

Tue, 24 Nov 2015 06:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसकनवा(गोंडा)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राईवेट स्कूल की एक चतुर्थश्रेणी दलित महिला कर्मी से सोमवार की देर रात युवकों ने गैंगरेप किया। इस मामले में पीड़ित महिला कर्मी ने थाना छपिया में दो युवकों को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो आरोपियों को उठा लिया है, जिनसे पूछताछ कर रही है। पीड़ित चतुर्थश्रेणी दलित महिला कर्मी को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

थाना छपिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 40 वर्षीया दलित महिला क्षेत्र के एक प्राईवेट स्कूल में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है। पीड़ित दलित महिला ने बताया कि वह स्कूल की रखवाली क लिए परिसर के एक कमरे में रहती है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीटा और जान से मारने की दी धमकी

पीड़ित दलित महिला का आरोप है कि सोमवार की रात साढ़े आठ बजे वह पानी लेने के लिए दरवाजा खोलकर कमरे से बाहर निकली थी तभी वहां कर्मा गांव के रहने वाले जिलेदार वर्मा व सुरेश वर्मा अपने तीन साथियों संग आ धमके और उसे दबोच लिया और उसके साथ गैंगरेप किया।

पीड़ित दलित महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित दलित महिला कर्मी ने थाना छपिया में जिलेदार वर्मा, सुरेश वर्मा व तीन अन्य के खिलाफ गैंगरेप व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित दलित महिला कर्मी को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष छपिया बांके बिहारी सिंह ने बताया कि पीड़ित दलित महिलाकर्मी की तहरीर पर दो लोगों को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ गैंगरेप व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ मनकापुर अमित किशोर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें