फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ पैर बांधकर किशोरी से गैंगरेप, दरिंदे फरार

Mon, 24 Aug 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज क्षेत्र में शनिवार रात दरिंदों ने फार्म हाउस के पास बने निर्माणाधीन मकान में किशोरी के हाथ पैर बांधकर एक घंटे तक हैवानियत की। किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची और आपबीती सुनाई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी (15) शनिवार रात करीब 11 बजे खेत की ओर गई थी। गोपालखेड़ा के पास दूध डेरी में काम करने वाले इमरान व इरफान भी उसके पीछे लग गए।

किशोरी को दबोचकर फार्म हाउस के पास निर्माणाधीन मकान में ले गए, जहां दरिंदों ने एक घंटे तक किशोरी से दरिंदगी की। किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची और मां को आपबीती बताई।
विज्ञापन


रविवार सुबह किशोरी ने परिवार संग कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। एएसपी ग्रामीण मनोज कुमार सोनकर मौके पर पहुंचे और छानबीन की। कोतवाली प्रभारी एसएन राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

हत्या कर देना चाहते थे ताकि पकड़े न जाएं

किशोरी से हैवानियत बाद उसकी हत्या का भी दरिंदों ने इरादा बनाया था। ताकि पकड़े न जाए। हालांकि ग्रामीणों की आहट पाकर दरिंदे भाग निकले। किशोरी ने बताया कि अंधेरा होने के बाद भी उसने आरोपियों को पहचान लिया था। शिकायत पर आरोपियों ने उसे धमकाया था।

महिला पुलिस ने दर्ज किए बयान
गैंगरेप की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। एएसपी ग्रामीण मनोज कुमार सोनकर को छानबीन के लिए मौके पर भेजा गया। महिला पुलिसकर्मी ने छात्रा के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं, सीओ राकेश नायक गैंगरेप की घटना को छिपाने में जुटे रहे।

दूध डेयरी के मैनेजर ने झाड़ा पलड़ा
पुलिस ने फार्म हाउस में बनी दूध डेयरी के मैनेजर से पहुंचकर पूछताछ की तो मैनेजर ने दोनों आरोपियों को पांच माह पहले नौकरी से निकालने की बात कही। जबकि ग्रामीणों का कहना था कि दोनों आरोपी डेयरी पर ही काम करते थे।

सबसे बड़ी बात यह है कि यह फार्म हाउस केजीएमयू के पूर्व चर्चित डॉक्टर का बताया जा रहा है। पूर्व चर्चित डॉक्टर व उसके पीआरओ पर एक युवती ने यौन शोषण का भी आरोप लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें