फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जहरीली शराब पीने से चार की मौत, तीन गंभीर

Sun, 23 Aug 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब ने उन्नाव में चार लोगों की जान ले ली। शनिवार देर रात एक व्यक्ति की मौत हुई थी तो रविवार को तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन की हालत गंभीर है। कई अन्य भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्नाव एसपी महेंद्र पाल को तत्काल हटा दिया। उनकी जगह चित्रकूट के एसपी पवन कुमार को तैनात किया गया है।

प्रमुख सचिव गृह डीबी पंडा ने बताया कि महेंद्र पाल को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं, जिले के आबकारी अधिकारी और निरीक्षक समेत 7 को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन

कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश

कोतवाली प्रभारी को भी निलंबित किया गया है। जिला प्रशासन ने मामले की जांच बैठा दी है। अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाएं
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जहरीली शराब से मरने वालों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। साथ ही कहा कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें