फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीभत्स: गैंगरेप के बाद पेड़ से लटकाया लड़की को

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन इलाके में पेड़ से लटकते मिले नाबालिग के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जो हकीकत सामने आई है, वह दिल दहला देने वाली है।
विज्ञापन


एक मजदूर की 14 वर्षीय बेटी के साथ न सिर्फ गैंगरेप किया गया बल्कि उसे जहर खिलाकर मार डाला गया।

इतना ही नहीं दरिंदों ने घटना को मोड़ देने के लिए उसकी लाश को पेड़ से उसी के दुपट्टे से लटका दिया।

उधर, निघासन पुलिस की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटना के 36 घंटे बाद भी कोई छानबीन शुरू नहीं की गई।
Trending Videos
विज्ञापन

पिता से रुपये मांगने आई थी बेटी

क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर एक गांव निवासी श्रमिक मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम उसकी बेटी उससे रुपये मांगने वहां गई थी।
 
पिता ने रुपये न होने की बात कहकर बेटी को वापस घर भेज दिया था। नाबालिग तभी से लापता थी। मंगलवार की सुबह बच्ची का शव एक खेत में आम के पेड़ से लटकता मिला था।

इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को शव जिला मुख्यालय भेज दिया, लेकिन शाम तक यहां कागज नहीं पहुंचे।

नतीजतन बुधवार को नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम महिला डॉक्टर पुष्पलता, डॉ बृजमोहन और डॉ. हर्ष देव के पैनल ने किया तो बच्ची के साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई। डॉक्टरों के अनुसार, उसे जहरीला पदार्थ देने के भी संकेत मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें