फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलमबाग बस टर्मिनल में महिला से गैंगरेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Aug 2018 12:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल के बेसमेंट में सफाई कर रही महिला कर्मी से तीन चालकों ने सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। महिला की चीख सुनकर दौड़े नागरिकों ने तीनों आरोपियों की पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


महिला की तहरीर पर पुलिस ने शीलभंग का मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तीन चालक नशे में धुत थे। प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह ने बताया कि घटना बुधवार सुबह की है।

महिला सफाईकर्मी बेसमेंट में सफाई कर रही थी। तीन चालकों ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और अश्लील हरकतें शुरू कर दी। महिला की चीख सुन लोग वहां पहुंचे और पिटाई कर आरोपियों को पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान वॉल्वो चालक पंजाब निवासी प्रीतपाल सिंह, स्कैनिया बस चालक इटावा निवासी उमेश यादव और अमृतसर निवासी हरपाल सिंह के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रोडवेज बस स्टेशन के अधिकारियों से तीनों चालकों के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

ड्राइवरों को किया निष्कासित

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तीनों बस चालक - फोटो : amarujala
वहीं लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि तीन ड्राइवर में दो कैसरबाग डिपो के हरपाल एवं उमेश यादव और साहिबाबाद डिपो गाजियाबाद के पुनीत को निकाल दिया गया है।

लखनऊ एवं गाजियाबाद के निजी ऑपरेटर को नोटिस भेज कर तीनों ड्राइवरों को निष्कासित किए जाने की सूचना देते हुए अन्य ड्राइवरों की पुलिस सत्यापन रिपोर्ट तलब की है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने यह भी बताया कि अब आलमबाग टर्मिनल के बेसमेंट में ड्राइवर एवं कंडक्टर बस को खड़ी करने के बाद वहां पर रुक नहीं सकेंगे और नही बस में सो पाएंगे। इस पर पाबंदी लगाते हुए सुरक्षा गार्ड की तैनाती कर दी गई है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें