फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, वायरल किया वीडियो

Thu, 19 Dec 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। एक युवती के साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म हुआ, बल्कि उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पीड़िता का कहना है कि वीडियो वायरल करने से उसकी बहन की शादी टूट गई। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने पहले ही इस प्रकरण में दो किशोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाकात की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


महराजगंज क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि एसपी को दिए गए पत्र में गांव के ही रहने वाले दो किशोरों ने उसकी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 26 नवंबर को पुलिस ने गांव के ही दो किशोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अब उसरी बहन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसकी बहन की शादी तय हो गई थी। इसके बाद लड़के पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया है।

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि यह प्रकरण आठ माह पहले का है। प्रकरण में एफआईआर पिछले नवंबर माह की 26 तारीख को दर्ज हुई थी। आरोपी नाबालिग हैं। जल्द दोनों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें