शहर में इन दिनों गणेशोत्सव की चारों ओर धूम है। शुक्रवार को गणपति के विधि-विधान से पूजन और आरती के साथ ही शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गायक कलाकारों ने भजनों से माहौल को गणपतिमय कर दिया। कहीं भगवान गणेश का सिंदूर से अभिषेक किया गया तो कहीं गणेश चालीसा और महाआरती में भक्तों की भीड़ जुटी।
श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के तत्वावधान में झूलेलाल वाटिका के निकट हनुमान सेतु के पास चल रहे 20वें मनौतियों के राजा का गणेशोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह भगवान गणेश का सिंदूर से अभिषेक किया गया। इस पूजा में भक्तों ने बारी-बारी से बप्पा को सिंदूर लगाकर अभिषेक किया। अयोध्या और बनारस से आए आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश के सहस्त्र नामों के साथ सिंदूराभिषेक पूजन कराया। कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, घनश्यामदास अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, योगेश बंसल, अखिलेश बंसल, पार्षद रंजीत सिंह, संध्या बंसल, अंजू गुप्ता, उषा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, अंशु बंसल, वीमी बंसल, नेहा बंसल, नीरजा सिंह, अनुराधा गोयल आदि परिवार के साथ मौजूद रहे।
शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक संजय शर्मा के निर्देशन में हुई। संजय शर्मा ने भजन तेरे दर पे आके सब कुछ मिला है... सुनाया। बीकानेर के परवेश शर्मा ने हमारी दौलत है गौरी लाल हमारी शोहरत है गौरी लाल.. सुनाकर सभी को झुमाया। नृत्य नाटिका वाल्मीकि मुनि का मंचन हुआ। सिंदूरी हनुमान मंचन में दिखाया गया कि हनुमान जी ने राम जी की भक्ति में स्वयं को ही सिंदूर के रंग में रंग लिया। नृत्य नाटिका बांके बिहारी जी का चमत्कार में दिखाया गया कि अपने भक्त के प्रेम भाव में विभोर होकर स्वयं बिहारी जी ने आकर दर्शन दिए।
भक्तों को प्रसाद में मिला मोदक
ऑस्कर योग साई कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में शिवाजी मार्ग हीवेट रोड पर 16वें गणेश उत्सव में शुक्रवार सुबह पूजन-अर्चन के साथ आरती हुई। विश्व हिंदू परिषद लखनऊ पश्चिम अवध प्रांत के जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, शोभा शुक्ला और सुषमा पवार के साथ ही शशिकांत, नेहा कुमारी, गणेश शंकर पवार आदि मौजूद रहे। सुमन पवार ने बताया कि शाम को भक्तों केा प्रसाद के साथ गणेश चालीसा का वितरण किया गया। सीतापुर रोड स्थित मौसमबाग में पीली कोठी में श्री गणेश महोत्सव पंडाल में रुद्राभिषेक हुआ। साथ ही शाम को भरतनाट्यम नृत्य से सांस्कृतिक संध्या सजी।
गणेश उत्सव के तीसरे दिन शहर के पंडालों में हुआ भगवान गणेश का विधि विधान से पूजन। स्वयं
गणेश उत्सव के तीसरे दिन शहर के पंडालों में हुआ भगवान गणेश का विधि विधान से पूजन। स्वयं